कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का फूंका पुतला, पार्टी से निलंबन के फैसले का किया स्वागत
पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को कांग्रेस से निलंबित किए जाने के फैसले का स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया है। एडवोकेट करमजीत सिंह और हरदीप लाडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मदन लाल जलालपुर का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
हरियाणा की राजनीति में हलचल के बीच कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद सोमवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं में प्रतिक्रिया देखने को मिली। स्थानीय नेताओं ने एकत्रित होकर मदन लाल जलालपुर का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन एडवोकेट करमजीत सिंह और हरदीप लाडा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पार्टी हाईकमान द्वारा मदन लाल जलालपुर को निलंबित करने के फैसले का जोरदार स्वागत किया और इसे संगठन के हित में लिया गया कदम बताया।
प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना था कि पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हाईकमान के इस कड़े रुख से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश गया है और इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
